Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ashok Leyland का चाैथी तिमाही में शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत तक बढ़ा

May 24, 2024

Ashok Leyland का चाैथी तिमाही में शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत तक बढ़ा

नयी दिल्ली: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान शुद्ध लाभ 2022-23 की इसी तिमाही में 799.87 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 933.69 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया कि 2022-23 में 1,358.82 करोड़ रुपये की तुलना में 2023-24 में पूरे साल का लाभ लगभग दोगुना होकर 2,696.3 करोड़ रुपये हो गया। परिचालन से राजस्व चौथी तिमाही में मामूली वृद्धि के साथ 13,613.29 करोड़ रुपये हो गया, जबकि 2022-23 की चौथी तिमाही में यह 13,229.50 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कुल राजस्व 45,931.22 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 41,779.71 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें: भारत में मार्च के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 16% की बढ़त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें