Site icon Dainik Savera Times

एएसके ऑटोमोटिव ने आईपीओ के लिए 268-282 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा किया तय

नई दिल्ली: वाहन उपकरण बनाने वाली कंपनी एएसके ऑटोमोटिव ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए 268-282 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी के मुताबिक, आईपीओ सात नवंबर को खुलेगा और नौ नवंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक छह नवंबर को बोली लगा पाएंगे। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक और प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज के बाद नवंबर में आने वाला यह तीसरा आईपीओ होगा।

एएसके ऑटोमोटिव का IPO पूरी तरह से प्रवर्तकों कुलदीप सिंह राठी और विजय राठी द्वारा 2,95,71,390 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित है। IPO के पूरी तरह से ब्रिक्री पेशकश होने से इससे होने वाली पूरी आय प्रवर्तक कुलदीप सिंह राठी और विजय राठी को मिलेगी। कंपनी को इससे कुछ नहीं मिलेगा। गुरुग्राम स्थित एएसके ऑटोमोटिव भारत में दोपहिया वाहनों के लिए ब्रेक-शू और उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है।

ये भी पढ़ें: Assembly Election Result Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का नतीजा आज, शुरू हुई वोटों की गिनती

Exit mobile version