Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

असम सरकार ने चाय बागान श्रमिकों को दिया बड़ा तोहफा , बढ़ाया न्यूनतम वेतन

October 3, 2023

असम सरकार ने चाय बागान श्रमिकों को दिया बड़ा तोहफा , बढ़ाया न्यूनतम वेतन

 

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने ब्रह्मपुत्र और बराक घाटी में चाय बागान श्रमिकों की दैनिक न्यूनतम मजदूरी 18 रुपये बढ़ाकर क्रमश: 250 रुपये और 228 रुपये करने का फैसला किया है। शर्मा की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल कर बैठक में एक अक्टूबर से ब्रह्मपुत्र और बराक दोनों घाटियों में मजदूरी बढ़ाने का निर्णय किया गया।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: मिलिट्री नर्सिंग सर्विस ने चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन में 98वां स्थापना दिवस मनाया

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मंत्रिमंडल ने चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी बढ़ाने का फैसला किया। ब्रह्मपुत्र घाटी में एक अक्टूबर से दैनिक वेतन 232 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया गया है। बराक घाटी में अब श्रमिकों को 210 रुपये के बजाय 228 रुपये मिलेंगे। शर्मा ने कहा कि सरकार ने आगामी दुर्गा पूजा के लिए उद्यान प्रबंधन को 20 प्रतिशत बोनस देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ तत्काल प्रभाव से चाय बागान श्रमिकों और आदिवासी लोगों के लिए सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण भी होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें