Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Assam ने 3,214 करोड़ रुपये के निवेश के लिए किए समझौते

September 24, 2023

Assam ने 3,214 करोड़ रुपये के निवेश के लिए किए समझौते

 

गुवाहाटी: असम सरकार ने राज्य में 3,214 करोड़ रुपये के निवेश के लिए शनिवार को विभिन्न कंपनियों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी सरकार को राज्य में अगले दो-तीन साल में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश आर्किषत करने की उम्मीद है।उन्होंने कहा,आज हमने 3,214 करोड़ रुपये के कुल निवेश के लिए छह कंपनियों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

इससे कुछ साल में 5,000 से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी।ह्व इसके अलावा, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास पांच-सितारा होटल खोलने के लिए असम पर्यटन विकास निगम भी एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। शर्मा ने कहा, दुनिया भर से पर्यटकों को आर्किषत करने के लिए काजीरंगा में जल्द ही एक पांच-सितारा रिजॉर्ट होगा। इसे हयात समूह 100 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित करेगा, जिसमें 100-120 कमरे होंगे।

उन्होंने कहा,असम एक औद्योगिक राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज के कार्यक्रम के साथ, इस वर्ष हमने कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं जो 11,314 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश लाएंगे, जिससे राज्य में 10,000 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावों की दूसरी खेप पर उद्योग विभाग विचार कर रहा है।

उन्होंने कहा, ह्लहमने निवेशकों के लिए प्रक्रियाओं को बहुत सरल बना दिया है। ऐसे आवेदनों पर कार्रवाई के लिए अलग-अलग विभागों में दौड़ने की बजाय एक सर्मिपत समिति का गठन किया गया है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए असम के पास एक मजबूत नीति है।

ये भी पढ़ें : Haryana News : नीट-यूजी परीक्षा आज, 175 केंद्रों पर होगी परीक्षा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें