Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asus का भारत का शीर्ष PC ब्रांड बनने का लक्ष्य, आक्रामक तरीके से कर रही है विस्तार

September 30, 2024

Asus का भारत का शीर्ष PC ब्रांड बनने का लक्ष्य, आक्रामक तरीके से कर रही है विस्तार

ताइवान की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी आसुस का लक्ष्य दो साल में 25-30 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारत का शीर्ष पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) ब्रांड बनने का है। कंपनी इसके लिए खुदरा बाजार में आक्रामक रूप से विस्तार की योजना बना रही है। आसुस इंडिया के सिस्टम बिजनेस समूह के उपाध्यक्ष (उपभोक्ता एवं गेमिंग पीसी) अर्नोल्ड सु ने कहा कि आसुस ने भारत में अपनी बाजार हिस्सेदारी 2017 में 6.3 प्रतिशत से तीन गुना बढ़ाकर 2023 में 17.8 प्रतिशत कर ली है। इसके साथ ही यह देश में दूसरे नंबर का उपभोक्ता नोटबुक ब्रांड बन गया है।

आसुस ने कहा, “हमें बाजार हिस्सेदारी को तीन गुना करने में छह साल लग गए। हमारा लक्ष्य आने वाले दो साल में पहले नंबर का ब्रांड बनना है। ….और इसके लिए हमारी बाजार हिस्सेदारी 25-30 प्रतिशत के बीच होनी चाहिए।” उन्होंने कहा, “हम अपने खुदरा केंद्रों का आक्रामक रूप से विस्तार करना जारी रखेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तीसरी और चौथी श्रेणी के शहरों के उपभोक्ता महानगरों की यात्रा किए बिना आसुस प्रौद्योगिकी का अनुभव कर सकें।” उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी गेमिंग और उपभोक्ता पीसी कंपनियों में से एक होने के नाते आसुस गति को बनाए रखने की जरूरत को समझती है। आसुस ने कहा कि आसुस की वर्तमान में 400 से अधिक जिलों में उपस्थिति है और जल्द ही पूरे भारत में विस्तार करने की योजना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें