Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में उपभोक्ता Notebook श्रेणी में पहले स्थान पर है आसुस की नजर

March 7, 2023

भारत में उपभोक्ता Notebook श्रेणी में पहले स्थान पर है आसुस की नजर

नई दिल्ली: गेमिंग श्रेणी में पोर्टफोलियो बढ़ाने के साथ ही खुदरा क्षेत्र में लगातार विस्तार कर रही पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) विनिर्माता आसुस की नजर इस वर्ष उपभोक्ता नोटबुक बाजार में शीर्ष स्थान पर है। उसकी योजना 2023 में भारत में अपने स्टोर की संख्या बढ़ाकर 300 करने की है।आसुस इंडिया में कारोबार प्रमुख (उपभोक्ता एवं गेमिंग पीसी, सिस्टम बिजनेस ग्रुप) अर्नाल्ड सू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कंपनी 2023 तक भारत में अपने विशिष्ट स्टोर की संख्या मौजूदा 200 से बढ़ाकर 300 करना चाहती है। इसके अलावा उपभोक्ताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए वह अन्य प्रकार के खुदरा स्टोर में भी विस्तार करना चाहती है। सू ने कहा, ‘‘मौजूदा वर्ष हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इस वर्ष हम भारत में पहले स्थान पर पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। यह पूरे कारोबार विस्तार को बहुत महत्वपूर्ण बनाता है। अभी भारत में हमारे 200 विशिष्ट स्टोर हैं जिन्हें बढ़ाकर 300 तक करने का लक्षय़ है। हम हर तिमाही में 20 से 25 स्टोर जोड़ेंगे।’’ बाजार शोध कंपनी आईडीसी के मुताबिक आसुस उपभोक्ता नोटबुक श्रेणी में एचपी और लिनोवो के बाद तीसरे स्थान पर है। उसकी बाजार हिस्सेदारी 15.6 फीसदी है और 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की वार्षकि वृद्धि दर 20 फीसदी रही है। विशिष्ट स्टोर के अलावा कंपनी की योजना दिसंबर 2023 तक महंगी ‘शॉप इन शॉप आउटलेट’ की संख्या 150 से बढ़ाकर 250 करने, कंपनी के कियोस्क वाली दुकानों की संख्या मौजूदा 1,200 से बढ़ाकर 2,000 और डीलर्स शॉप नेटवर्क को 6,000 से बढ़ाकर 8,000 करने की है।

ये भी पढ़ें: जज्बा और सेवा : राख नहीं, शोध की रोशनी बनेगी कांता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें