Site icon Dainik Savera Times

एटीएफ की कीमत में 6.3 प्रतिशत की कटौती, एलपीजी की कीमत 48.5 रुपए प्रति सिलैंडर बढ़ी

नई दिल्ली: विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत 6.3 प्रतिशत की कटौती के बाद मंगलवार को इस साल के निचले स्तर पर आ गई। होटलों तथा रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी (19 किलोग्राम) की कीमत में 48.5 रुपए प्रति सिलैंडर की बढ़ौतरी की गई है। सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत 5,883 रुपए प्रति किलोलीटर या 6.29 प्रतिशत घटकर 87,597.22 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई। यह विमान ईंधन की इस साल सबसे कम कीमत है। इसमें लगातार दूसरी बार कटौती से विमानन कंपनियों का बोझ कम करने में मदद मिलेगी, जिनकी परिचालन लागत में ईंधन का हिस्सा करीब 40 प्रतिशत होता है।

एटीएफ की कीमत मुंबई में मंगलवार को 87,432.78 रुपए?प्रति किलोलीटर से घटाकर 81,866.13 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई। इसके साथ ही तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 48.5 रुपए बढ़ाकर 1,740 रुपए प्रति 19 किलोग्राम सिलैंडर कर दी है। कीमतों में लगातार तीसरी बार मासिक वृद्धि की गई। इससे पहले एक अगस्त को कीमतों में 6.5 रुपए प्रति सिलैंडर और एक सितंबर को 39 रुपए प्रति सिलैंडर की बढ़ौतरी की गई थी। ?

Exit mobile version