Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

सावधान! सर्दियों में चलातें हैं गीज़र…तो जरूर खरीद लें ये चीज़,रहेगी पूरी Safety

January 6, 2024

सावधान! सर्दियों में चलातें हैं गीज़र…तो जरूर खरीद लें ये चीज़,रहेगी पूरी Safety

 

गीज़र के साथ बाथरूम में एक और चीज़ लगाना जरूरी रहता है। गीजर अब ज़्यादातर घरो में पाया जाता है और गीज़र से लाइफ तो आसान हो जाती है लेकिन इसे लेकर कुछ बातों का खास ख्याल रखना बहुत ज़रूरी होता है. आइए जानते हैं:

कभी न भूलें ये बातें :

अब ज्यादातर गीज़र में कटऑफ फीचर मिलता है. यानी कि जब गीज़र में पानी गर्म हो जाता है तो वह ऑटोमैटिकली बंद हो जाता है। लेकिन पुराने और अभी भी कई ऐसे मॉडल हैं जिसमें कटआफ फीचर नहीं मिलता। ऐसे में ध्यान रखे कि जब पानी गर्म हो जाए तो आप गीज़र को बंद कर दें।

एग्जॉस्ट फैन है जरूरी:

अगर आप गीज़र का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान रखें कि आपके बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन ज़रूर लगा हुआ हो। बताया जाता है कि अगर ठीक से वेंटिलेशन न हो तो कार्बन मोनोऑक्साइड पैदा हो सकती है।

इसलिए बाथरूम में गीजर के अलावा एग्जॉस्ट फैन भी लगाना ज़रूरी हो जाता है, ताकि नहाने के दौरान उसमें से निकलने वाली गैस बाथरूम में इकट्ठा न हो, क्योंकि ये गैस आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

अगर बाथरूम में थोड़ी भी हवा पास होने की जगह नहीं दी गई है तो इससे दम घुटने का खतरा भी हो जाता है,ऐसा खासतौर पर गैस गीज़र के साथ होता है। कई बार गैस गीज़र से गैस लीक होने का खतरा भी रहता है, इसलिए वेंटिलेशन ज़रूरी हो जाता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 17 दिनों के अंतराल के बाद आज होगा विशेष विधानसभा सत्र, सदन में उठाए जायेंगे ये मुद्दे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें