Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

सावधान! WhatsApp पर आए इन मैसेजस पर कभी न करें क्लिक, हो जायेगा बड़ा नुक्सान

November 15, 2023

सावधान! WhatsApp पर आए इन मैसेजस पर कभी न करें क्लिक, हो जायेगा बड़ा नुक्सान

 

नई दिल्ली: सिक्योरिटी कंपनी McAfee ने हाल ही में अपनी ग्लोबल स्कैम मैसेज स्टडी जारी की है। जिसके तहत स्मार्टफोन यूज़र्स को चेतावनी दी गई है और 7 खतरनाक मैसेज लाइन को लिस्ट किया गया है जो अपराधी उनके डिवाइस को हैक करने या पैसे चुराने के लिए SMS या वॉट्सऐप पर भेजते हैं। इसका दावा है कि भारतीयों को हर दिन ईमेल, टेक्स्ट या सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 12 फर्जी मैसेज या घोटाले प्राप्त होते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 82% भारतीयों ने ऐसे फर्जी मैसेज पर क्लिक किया है या उनके झांसे में आ गए हैं। यहां हम 7 ऐसे खतरनाक मैसेज के बारे में बता रहे हैं:

#Amazon fake missed delivery: ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर आपको अगर SMS या वॉट्सऐप पर मैसेज आता है कि आपका डिलीवरी कैंसल हो गई या मिस हो गई तो इस तरह का मैसेज फ्रॉड हो सकता है।

#Job Offer: जॉब ऑफर का मैसेज किसी झांसे से कम नहीं है. ध्यान रखने वाली बात ये है कि नौकरी के ऑफर कभी भी वॉट्सऐप या SMS पर नहीं आते हैं। इसलिए इस तरह के मैसेज पर क्लिक न करें।

#Bank alert URL (links): SMS या वॉट्सऐप पर प्राप्त बैंक अलर्ट मैसेज जिसमें यूज़र्स को संदेश में ULR/लिंक के माध्यम से केवाईसी पूरा करने के लिए कहा जाता है, समझ लीजिए कि ये फर्जी है। उनका मैसेज आपका पैसा चुराना है।

#‘You’ve won a prize!’: जब भी किसी यूजर को इनाम जीतने या फिर लॉट्री लगने का मैसेज आता है तो 99% ये संभावना होती है कि ऐसा मैसेज फ्रॉड है और इसका मकसद यूज़र्स की बैंक डिटेल या पैसे चुराना है।

#Shopping Alert: किसी खरीदारी के बारे में कोई भी अपडेट जो आपने नहीं किया है वह एक घोटाला है। इस तरह के मैसेज यूज़र्स द्वारा क्लिक लेने और उनके फोन को हैक करने के लिए लुभाने के लिए लिखे जाते हैं।

ये भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें