Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुशखबरी! पंजाब के रेल यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा, इन रेलवे स्‍टेशनों पर लगाई जा रही ATVM मशीनें

November 21, 2024

खुशखबरी! पंजाब के रेल यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा, इन रेलवे स्‍टेशनों पर लगाई जा रही ATVM मशीनें

ATVM Machine : पंजाब के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बता दे कि अब रेल यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए लंबी लाइनो पर लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अनारक्षित टिकट लेने की सुविधा के लिए ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) मशीनें लगाई जा रही है। ये फैसला रेल यात्रियों की बढ़ती भिड़ को देखते हुए लिया गया है। बता दें ऐसी ही 4 मशीन लुधियाना के स्टेशन पर लगाई गई है। वहीं, लुधियान के बाद जल्द ही पंजाब के बाकि शहरों में भी ATVM मशीनें लगाई जाएगी।

यात्रियों को बनवाना होगा स्मार्ट कार्ड

सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर परमदीप सिंह सैनी ने इसकी पूरी जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की ज्यादा भिड़ और दिक्कतों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। वही उन्होंने बताया कि यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए रेलयात्री ATVM सहायक से संपर्क कर सकते है और अपना स्मार्ट कार्ड बुकिंग काऊंटर से बनवा सकते है। वहीं QR कोड स्कैन के जरिए वो आसानी से डिजिटल भुगतान कर टिकट ले सकते हैं।

जालंधर सहित इन स्टेशनों पर लगेगी ATVM मशीनें

बता दें कि लुधियान के बाद जल्द ही जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी, शहीद कप्तान तुषार महाजन, फिरोजपुर कैंट, ढंडारी कलां, फगवाड़ा, ब्यास, अमृतसर, पठानकोट, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशनों पर भी नई ATVM मशीनें लगाई जाएंगी।

ATVM मशीन इस तरह करेगी काम

– रेल यात्रियों को ATVM से टिकट खरीदने के लिए सबसे पहले जिस स्टेशन की टिकट खरीदनी है, उस स्टेशन का मैप या उसका नाम लिखकर चुने।
– फिर जिस भी क्लास में सफर करना हो वो उस क्लास चुने।
– इसके बाद टिकट का किराया भुगतान करें।
– इसके बाद मशीन से प्रिंटेड टिकट निकलकर बाहर आ जाएगी।
– वहीं ATVM मशीन के की ओर से यात्री एम.एस.टी का रिन्यूअल तथा प्लेटफार्म टिकट भी ले सकते हैं।
– रेलयात्री टिकट का वास्तविक मूल्य का भुगतान कर सुगमतापूर्वक अपनी टिकट ले सकेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें