Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Audi जनवरी से वाहनों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक करेगी बढ़ौतरी

December 3, 2024

Audi जनवरी से वाहनों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक करेगी बढ़ौतरी

नई दिल्ली: लग्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने अगले वर्ष जनवरी से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी करने की सोमवार को घोषणा की। जर्मनी वाहन विनिर्माता ने बयान में कहा कि मूल्य वृद्धि 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘यह सुधार कंपनी और हमारे डीलर भागीदारों के लिए स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। हम ग्राहकों पर मूल्य वृद्धि का प्रभाव कम से कम डालने को प्रतिबद्ध हैं।’ ऑडी इंडिया ए4, ए6, क्यू3, क्यू5 और क्यू7 सहित कई मॉडल बेचती है। बीएमडब्ल्यू इंडिया और मर्सडिीज-बेंज इंडिया ने भी अगले साल जनवरी से अपने सभी वाहनों की कीमत में 3 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें