Site icon Dainik Savera Times

लोगों को नजदीक ला रहा, राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे रहा है विमानन क्षेत्र: PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विमानन क्षेत्र लोगों को नजदीक ला रहा है और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे रहा है। उन्होंने बुधवार को कहा कि अधिक हवाई अड्डों और बेहतर संपर्क की वजह से आज लोग नजदीक आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक ट्वीट साझा किया। इसमें सिंधिया ने कहा है कि 19 फरवरी को घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या कोविड-पूर्व के नए उच्चस्तर 4.45 लाख पर पहुंच गई है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अधिक हवाई अड्डे और बेहतर संपर्क…विमानन क्षेत्र लोगों को नजदीक ला रहा है और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे रहा है।’’ कोविड से पहले घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या प्रतिदिन औसत 3,98,579 थी। सिंधिया ने कहा कि घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। रविवार को घरेलू उड़ानों से 4,44,845 लोगों ने यात्रा की।

ये भी पढ़ें: वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने में तेजी, चांदी 2.60 लाख रुपये के पार पहुंची

Exit mobile version