Ayana Renewable Power ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के साथ बिजली खरीद समझौते पर किए हस्ताक्षर
September 4, 2023
मुंबई: अयाना रिन्यूएबल पावर ने आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के साथ बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अयाना रिन्यूएबल पावर की ओर से जारी बयान के अनुसार, समझौते के तहत अयाना रिन्यूएबल पावर ओडिशा में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के स्मेल्टर संयंत्रों को चौबीसों घंटे 100 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की आपूर्ति करेगी।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शिवानंद निंबार्गी ने कहा, ‘‘ हम भारत के ऊर्जा परिवर्तन सफर को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। हमारी नवीनतम परियोजना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि हम चौबीसों घंटे 100 मेगावाट निर्बाध, कार्बन-मुक्त बिजली प्रदान करेंगे।
अयाना रिन्यूएबल पावर नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एनआईआईएफ), ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (बीआईआई) और ग्रीन ग्रोथ इक्विटी फंड द्वारा सर्मिथत है।