Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ayushman Card : 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए बनाए गए 14 लाख आयुष्मान वय वंदना कार्ड : Prataprao Jadhav

November 30, 2024

Ayushman Card : 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए बनाए गए 14 लाख आयुष्मान वय वंदना कार्ड : Prataprao Jadhav

Ayushman Card : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगभग 14 लाख आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजे) के अंतर्गत केंद्र सरकार ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को परिवार के आधार पर प्रति वर्ष 5 लाख तक के मुफ्त उपचार का लाभ प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) का विस्तार किया।

वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बावजूद स्वास्थ्य कवरेज मिलेगा। इस योजना से देश भर में लगभग 4.5 करोड़ परिवारों और 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 6 करोड़ व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, कि ‘25 नवंबर तक आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजे) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगभग 14 लाख आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए गए हैं।‘

योजना के लिए अनुमानित खर्च 3,437 करोड़ रुपए है। मंत्रालय ने कहा कि इस खर्च में से 2,165 करोड़ रुपये केंद्रीय हिस्से के व्यय के रूप में वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान खर्च किए जाने की संभावना है। इस योजना के तहत कुल 29,870 अस्पताल लिस्टेड हैं, जिनमें से 13,173 निजी अस्पताल हैं। इस प्रमुख योजना के तहत सामान्य चिकित्सा और सामान्य सजर्री सहित 27 चिकित्सा विशेषताओं में 1,961 प्रक्रियाओं से संबंधित कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

हड्डियों, हृदय और कैंसर से संबंधित समस्याओं वाले सभी आयु वर्ग के लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। मंत्रालय के अनुसार, हेमोडायलिसिस/पेरिटोनियल डायलिसिस, एक्यूट इस्केमिक स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, टोटल हिप रिप्लेसमेंट, टोटल नी रिप्लेसमेंट, पीटीसीए, डायग्नोस्टिक एंजियोग्राम, सिंगल चैंबर परमानेंट पेसमेकर इम्प्लांटेशन, डबल चैंबर परमानेंट पेसमेकर इम्प्लांटेशन जैसी सेवाएं भी पात्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें