Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Central Cooperative Bank का डूबा कर्ज 2023 में घटकर हुआ 72 करोड़

October 10, 2023

Jammu Central Cooperative Bank का डूबा कर्ज 2023 में घटकर हुआ 72 करोड़

जम्मू : जम्मू सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक (जेसीसीबी) तीन दशकों के अंतराल के बाद मुनाफे में आया गया है, उसने वित्त वर्ष 2022-23 में 0.28 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। बैंक का डूबा कर्ज 2023 में घटकर 72 करोड़ रुपये हो गया। 2021 में यह 110 करोड़ रुपये था।

पढ़ें बड़ी खबरें : इस मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, फिल्म का विवाद पहुंचा हाई कोर्ट

जेसीसीबी की वरिष्ठ अधिकारी रीतू शर्मा ने कहा, ‘‘बैंक के शुद्ध लाभ में भी बढ़ोतरी देखी गई है क्योंकि मार्च 2021 तक उसे 12.40 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था। हालांकि वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंत में बैंक ने तीन दशकों के अंतराल के बाद 0.28 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया।’’ उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में निवेश का आंकड़ा भी मार्च 2021 में 856.20 करोड़ रुपये से बढक़र सितंबर 2023 में 1,015.61 करोड़ रुपये हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) की वसूली से मार्च 2021 में जो डूबा कर्ज 110 करोड़ रुपये (कुल अग्रिम का 37 प्रतिशत) था उसे मार्च 2023 में घटाकर 81.00 करोड़ रुपये (29 प्रतिशत) और सितंबर 2023 में 72.00 करोड़ रुपये करने में मदद मिली।

 

ये भी पढ़ें: ‘पहले ही कहा था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें