Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahindra, Mercedes, BMW, Audi के फैंस के लिए बुरी खबर, ये companies नहीं ले रही ऑटो एक्सपो में हिस्सा

January 11, 2023

Mahindra, Mercedes, BMW, Audi के फैंस के लिए बुरी खबर, ये companies नहीं ले रही ऑटो एक्सपो में हिस्सा

ऑटो एक्सपो 2023 आज से शुरू हो गया है। यह 12 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगा। इसे लेकर लोगों में बहुत उत्सुकता है और उम्मीद है। कारों का यह मेला करीब 3 साल बाद आयोजित किया जा रहा है। इस साल कई गाड़ियों के लॉन्च होने की चर्चा भी है। वहीं इलेक्ट्रिक व हाईब्रिड कारों पर मैन्युफैक्चरर्स का फोकस भी इसे खास बना रहा है। इस दौरान महिंद्रा, मर्सिडीज और ऑडी के ग्राहकों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि 7 दिग्गज कंपनियां इस साल ऑटो एक्सपो में पार्टिसिपेट नहीं कर रही हैं।

आखिर क्यों नहीं आ रही कंपनियां
इस संबंध में हालांकि किसी भी कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन ये माना जा रहा है कि कंपनियां कोरोना के चलते ऑटो एक्सपो में कम फुट फॉल एक्पेक्ट कर रही हैं, साथ ही इन दिग्गज कंपनियों की सेल पहले ही काफी अप है और इनकी गाड़ियों को प्रमोशन की भी उतनी जरूरत नहीं है. इस संबंध में मर्सिडीज बेंज के एक उच्चाधिकारी ने कहा कि हम काफी सालों से इस एक्सपो का हिस्सा रहे हैं लेकिन इस साल नहीं. वहीं सूत्रों के अनुसार महिंद्रा अपनी बढ़ती सेल के बाद ऑटो एक्सपो में आना उचित नहीं समझ रही है.

तो कब दिखेगी थार 5 डोर और फॉक्सवैगन की नई एसयूवी
इस ऑटो एक्सपो में सबसे ज्यादा इंतजार महिंद्रा की एसयूवी थार 5 डोर कूप का इंतजार किया जा रहा था लेकिन अब महिंद्रा के इसमें हिस्सा नहीं लेने के बाद थार के इस वेरिएंट के लॉन्च होने के लिए भी इंतजार करना होगा. इसी के साथ करीब 8 और कारें ऐसी होंगी जिसका अब इंतजार और बढ़ जाएगा. इनमें थार के बाद सबसे ज्यादा इंतजार मर्सिडीज की हैचबैक और ऑडी की नई लग्जरी सेडान का किया जा रहा था, वहीं डस्टर के भी शोकेस होने की बात थी लेकिन अब माना जा रहा है कि सभी कंपनियां अपनी नई गाड़ियों को इस फाइनेंशियल ईयर के बाद ही लॉन्च करेंगी.

क्या होगा ऑटो एक्सपो 2023 का अट्रैक्‍शन
ऑटो एक्सपो 2023 का मेन अट्रैक्‍शन इस साल इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड कारें होंगी. एक तरफ टाटा अपनी पंच इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर सकती है, वहीं मारुति भी इलेक्ट्रिक कार का कॉन्‍सेप्ट वर्जन पेश करने की तैयारी में है. दूसरी तरफ एमजी भी अपनी बजट इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है. वहीं टाटा, मारुति, एमजी जैसी दिग्गज कंपनियां अपने कई कॉन्सेप्ट व्हीकल भी शोकेस करेंगी. इसी के साथ हाईब्रिड और फ्लेक्स फ्यूल कारों को लेकर भी इस साल का ऑटो एक्सपो खास होगा.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें