Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बुरी खबर, आज से Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे

November 1, 2023

सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बुरी खबर, आज से Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे

 

नई दिल्ली: आजकल सोशल मीडिया के ज़माने में हर कोई इसका उपयोग कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स की मुसीबतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया कंपनियों ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च किया है। जिसके कारण सोशल मीडिया यूजर्स को पैसे देने पड़ रहे हैं।

मेटा ओन्ड ने भी फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज का ऐलान किया है। यह चार्ज अभी तक यूरोपीय देशों के लिए है, लेकिन भारत में भी इसे लागू किया जा सकता है। इस लिस्ट में मेटा ओन्ड फेसबुक और इंस्टाग्राम का नाम जुड़ गया है। मेटा की तरफ से फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए सब्क्रिप्शन चार्ज का ऐलान कर दिया गया है।

कितने देने होंगे चार्ज:
मेटा चार्ज को यूरोपीय यूनियन और स्विटजरलैंड जैसे देशों के लिए लागू किया गया है। मेटा ओन्ड सब्सक्रिप्शन चार्ज आज यानी 1 नवंबर 2023 से लागू हो रहा है। मेटा की वेब सर्विस के लिए प्रतिमाह 9.99 यूरो (करीब 880 रुपये) देना होगा। साथ ही iOS और एंड्रॉइड यूजर्स को 12.99 यूरो (करीब 1,100 रुपये) देना होगा, जो कि एक्स प्लेटफॉर्म के सब्क्रिप्शन कॉस्ट से काफी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहेगा शेयर बाजार,नहीं होगी कोई खरीद-बिक्री

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें