Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

निर्यात में कमी के चलते Bajaj Auto की बिक्री February में 11 प्रतिशत घटी

March 1, 2023

निर्यात में कमी के चलते Bajaj Auto की बिक्री February में 11 प्रतिशत घटी

नई दिल्ली: बजाज ऑटो ने बुधवार को कहा कि फरवरी 2023 में उसकी कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत घटकर 2,80,226 इकाई रह गई। पुणे स्थित कंपनी ने फरवरी 2022 में अपने डीलरों को 3,16,020 इकाइयां भेजी थीं। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने 36 प्रतिशत बढक़र 1,53,291 इकाई हो गई। एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 1,12,747 इकाई था। हालांकि, फरवरी 2023 में निर्यात 38 प्रतिशत घटकर 1,26,935 इकाई रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,03,273 इकाई था।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में बेची जाती थीं 12 से 16 साल की लड़कियां, एक किशोरी के बदले मिलते थे 1.5 लाख, जानें पूरा मामला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें