
नई दिल्ली: दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 17.51 प्रतिशत बढक़र 2,020 करोड़ रुपये रहा है। पुणे की इस कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,719 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने बुधवार को कहा कि बीती तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढक़र 11,207 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,537 करोड़ रुपये थी।
हालांकि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की वाहन बिक्री आठ प्रतिशत घटकर 10,53,953 इकाई रह गई। एक साल पहले की समान तिमाही में बजाज ऑटो ने 11,51,012 इकाइयों की बिक्री की थी। बीएसई पर कंपनी का शेयर मामूली बढ़त के साथ 5,143.80 रुपये पर बंद हुआ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...