Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bajaj Finserv का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 48% बढत से 1,943 करोड़ रुपए पर 

July 28, 2023

Bajaj Finserv का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 48% बढत से 1,943 करोड़ रुपए पर 

मुंबई: बजाज फिनसर्व का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढक़र 1,943 करोड़ रुपए रहा। लाभ बढ़ने का मुख्य कारण मार्जिन और संपत्तियों में वृद्धि है। बजाज फिनसर्व बजाज समूह की वित्तीय सेवा कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है। लाभ वृद्धि के मामले में सबसे आगे समूह की प्रमुख कंपनी बजाज फाइनेंस रही। इसका शुद्ध लाभ जून तिमाही में 32 प्रतिशत बढक़र 3,437 करोड़ रुपए रहा।

यह बीते वित्त वर्ष की जून तिमाही में 2,596 करोड़ रुपए था। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि बजाज समूह की साधारण बीमा इकाई बजाज आलियांज जनरल ने जून तिमाही में 415 करोड़ रुपए कमाए जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसने 411 करोड़ रुपए कमाए थे। कंपनी ने बयान में कहा,कंपनी की कुल आय जून तिमाही में 47 प्रतिशत बढक़र 23,280 करोड़ रुपए हो गई।

ये भी पढ़ें: बंगाल के बाद अब पंजाब में भी पीएम के विजन की आंधी: तरुण चुग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें