Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bajaj Housing Finance ने की WhatsApp से होम लोन आवेदन की शुरुआत

February 7, 2023

Bajaj Housing Finance ने की WhatsApp से होम लोन आवेदन की शुरुआत

नई दिल्ली: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने व्हाट्सएप पर अपना ऑनलाइन होम लोन एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जिसमें संभावित वेतन भोगी उधारकर्ता कहीं से भी, कभी भी अपना विवरण जमा करके होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि फ्रेश होम लोन और होम लोन बैलेंस ट्रांसफर, दोनों के लिए, वेतनभोगी आवेदक व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए केवल कुछ विवरणों की आवश्यकता होती है, जिसमें आपका नाम, मोबाइल नंबर, पैन आदि शामिल हैं, साथ ही आप तुरंत अपनी पात्रता और प्रस्ताव राशि की जांच कर सकते हैं। डिजिटल इन-प्रिंसिपल स्वीकृति पत्र प्राप्त करने के इच्छुक लोग 1,999 रुपये और जीएसटी का भुगतान करके ऐसा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ‘हमने माफिया और मच्छरों को खत्म कर दिया’, कुशीनगर में बोले सीएम योगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें