Site icon Dainik Savera Times

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन पर कई दिन बंद रहेंगी शाखाएं, देखें RBI की लिस्ट

Bank Holidays

Bank Holidays

Bank Holiday : अगर इस हफ्ते आपको बैंक का कोई जरूरी काम है, तो बैंक जाने से पहले छुट्टी की तारीख जरूर देख लें। 25 से 30 अगस्त के बीच त्योहार और छुट्टियों की वजह से कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक बंद होने पर भी ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं चलती रहेंगी।

25 अगस्त को कुछ इलाकों में अवकाश

25 अगस्त को मिलाद-उन-नबी, फर्स्ट ओणम और मिलाद-ए-शरीफ के कारण केरल के कुछ इलाकों में बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक खुले रह सकते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर में छुट्टी है या नहीं, यह जरूर चेक कर लें।

26 अगस्त को कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद, बरावफात और मिलाद-उन-नबी के कारण कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, दिल्ली, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। अगर आपको चेक जमा करना है, बैंक ड्राफ्ट बनवाना है या कोई जरूरी दस्तावेज जमा करना है, तो बैंक जाने से पहले छुट्टी की तारीख जरूर देख लें।

28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी

28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में बैंक की शाखाएं बंद हो सकती हैं। हालांकि, रक्षाबंधन की छुट्टी हर जगह नहीं होगी। बैंक की छुट्टी राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग होती है।

29 अगस्त को पांचवें शनिवार के कारण खुलेंगे बैंक

लगातार छुट्टियों के बीच 29 अगस्त को बैंक शाखाओं के खुले रहने की उम्मीद है। अगस्त 2026 में यह पांचवां शनिवार है। RBI के नियमों के अनुसार सामान्य तौर पर बैंक शाखाएं महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहती हैं, जबकि पांचवें शनिवार को शाखाएं खुली रहती हैं। इसके अगले दिन 30 अगस्त, रविवार को देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

बैंक बंद होने पर भी ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक की शाखा बंद होने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी। ATM से पैसे निकालने, UPI से पेमेंट करने, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं जारी रहेंगी। आप ऑनलाइन पैसे भेजने और बिल का भुगतान करने जैसे कई काम कर सकते हैं। लेकिन अगर कोई काम बैंक की शाखा में जाकर ही करना है, तो उसे छुट्टी से पहले कर लें। बैंक की छुट्टियां शहर और राज्य के हिसाब से अलग हो सकती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले RBI की छुट्टियों की लिस्ट या अपने बैंक से जानकारी जरूर ले लें।

Exit mobile version