Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bank Holiday Today: आज से अगले 4 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें हॉलिडे की लिस्ट

July 5, 2024

Bank Holiday Today: आज से अगले 4 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें हॉलिडे की लिस्ट

 

नई दिल्ली: आज गुरु हरगोविंद सिंह जी की जयंती के मौके पर बहुत से जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर अपने किसी काम से बैंक जाने वाले है तो इसे पहले एक बार ये जरूर चेक कर ले कि आपके शहर में आज बैंक खुला है या नहीं। वहीं आप RBI की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर भी बैंक छुट्टियों की सूची देख सकते हैं।

तो चलिए जानते है कि आज से अगले चार दिन किन जगहों ने बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दे कि गुरु हरगोविंद सिंह जी की जयंती के चलते जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों, खासकर श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। वही इसके अलावा 6 जुलाई 2024 को शनिवार के दिन MHIP Day के मौके पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे और 7 जुलाई 2024 को रविवार के चलते देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

बता दें कि बैंक बंद रहने का अगले हफ्ते भी जारी रहेगा। कुछ राज्यों में आगामी 8 और 9 जुलाई को भी बैंक बंद रहेंगे और साप्ताहिक छुट्टियों के तहत 13 और 14 जुलाई यानि शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे। इन सात दिनों में से चार दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

जुलाई महीने में इस तारीख को बंद रहेंगे बैंक

8 जुलाई 2024: कांग-रथयात्रा के मौके पर इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
9 जुलाई 2024: द्रुक्पा त्से-ज़ी के मौके पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
13 जुलाई 2024: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
14 जुलाई 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
16 जुलाई 2024: हरेला के मौके पर देहरादून में बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई 2024: मुहर्रम के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
21 जुलाई 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
27 जुलाई 2024: महीने के चौथे शनिवार के चलते देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
28 जुलाई 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें