Site icon Dainik Savera Times

Bank Holidays: दिसंबर में कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays December 2026

Bank Holidays December 2026

Bank Holidays December 2026: साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर जल्द शुरू होने वाला है। इस महीने बैंक जाने वाले लोगों को छुट्टियों का ध्यान रखना होगा। बता दें कि RBI के कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर में कई दिन बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको पैसे जमा करने, चेक क्लियर कराने या KYC से जुड़ा कोई काम करना है, तो उसे समय रहते पूरा कर लें।

दिसंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर में सभी रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 6, 13, 20 और 27 दिसंबर को रविवार है। वहीं, 12 और 26 दिसंबर को शनिवार की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण भी देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

सिक्किम और मेघालय में ज्यादा छुट्टियां

दिसंबर में सिक्किम और मेघालय में बैंक की छुट्टियां ज्यादा रहेंगी। सिक्किम में 9, 10 और 11 दिसंबर को लोसूंग और नामसूंग त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, मेघालय में 18 दिसंबर को यू सोसो थाम की पुण्यतिथि, 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव, 25 दिसंबर को क्रिसमस और 30 दिसंबर को यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे।

दिसंबर 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीख राज्य छुट्टी का कारण
1 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस
3 दिसंबर गोवा सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व
6 दिसंबर पूरे देश में रविवार
9 दिसंबर सिक्किम लोसूंग/नामसूंग त्योहार
10 दिसंबर सिक्किम लोसूंग/नामसूंग त्योहार
11 दिसंबर सिक्किम लोसूंग/नामसूंग त्योहार
12 दिसंबर पूरे देश में दूसरा शनिवार
13 दिसंबर पूरे देश में रविवार
18 दिसंबर मेघालय यू सोसो थाम पुण्यतिथि
19 दिसंबर गोवा गोवा मुक्ति दिवस
20 दिसंबर पूरे देश में रविवार
24 दिसंबर मिजोरम, नागालैंड, मेघालय क्रिसमस ईव
25 दिसंबर पूरे देश में क्रिसमस
26 दिसंबर पूरे देश में चौथा शनिवार
27 दिसंबर पूरे देश में रविवार
30 दिसंबर मेघालय यू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि
31 दिसंबर मिजोरम नए साल की पूर्व संध्या

बैंक की छुट्टी में भी कर सकेंगे पैसों का लेनदेन

बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि आपके सभी काम रुक जाएंगे। छुट्टियों में भी UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा चालू रहेगी। आप ATM से पैसे निकाल सकते हैं और ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए NEFT और RTGS का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ध्यान दें: हर राज्य में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

Exit mobile version