Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैंकों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 50,000 से अधिक पदों की निकलीं भर्तियां, मिलेगी इतनी सैलरी

July 6, 2025

बैंकों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 50,000 से अधिक पदों की निकलीं भर्तियां, मिलेगी इतनी सैलरी

नई दिल्ली: देश में आर्थिक गतिविधियों के विस्तार और बैंकिंग सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इस वित्त वर्ष (2025-26) में बड़ी भर्ती योजना पर काम कर रहे हैं। सरकारी बैंकों की ओर से जुटाई गई जानकारी के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में करीब 50,000 नई भर्तियां की जाएंगी, जिनमें 21,000 पद अधिकारियों के होंगे, जबकि शेष पद क्लर्क और अन्य सहायक स्टाफ के लिए होंगे।

-SBI बैंक करेगा 20,000 कर्मचारियों को भर्ती

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इस दिशा में सबसे बड़ा कदम उठाया है। बैंक इस वर्ष लगभग 20,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगा, जिनमें विशेषज्ञ अधिकारी (स्पेशलिस्ट ऑफिसर), प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और जूनियर एसोसिएट्स शामिल हैं। अब तक, 13,455 जूनियर एसोसिएट्स और 505 पीओ की नियुक्ति की जा चुकी है, जो देशभर के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शाखाओं को मजबूती देंगे। मार्च 2025 तक बैंक के कुल कर्मचारियों की संख्या 2.36 लाख से अधिक हो चुकी है।

-पंजाब नेशनल बैंक इतने कर्मचारी करेगा भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भी पीछे नहीं है। यह बैंक चालू वित्त वर्ष में 5,500 से अधिक नए कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना पर काम कर रहा है। मार्च 2025 तक पीएनबी के स्टाफ की कुल संख्या 1.02 लाख के पार हो चुकी है। वहीं, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भी लगभग 4,000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है।

इन भर्तियों का उद्देश्य न केवल बैंकों की सेवा क्षमता को बढ़ाना है, बल्कि ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाना भी है।

-यह रणनीति बैंकों को बनाएगी बेहतर

सूत्रों के अनुसार, यह रणनीति बैंकों को दीर्घकालिक पूंजी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग में मदद करेगी। साथ ही, इससे बैंक नए निवेश के लिए और अधिक सक्षम होंगे। यह भर्ती अभियान और निवेश योजना यह दर्शाती है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक न केवल अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि देश की आर्थिक विकास यात्रा में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें