Site icon Dainik Savera Times

Bank of India का चालू वित्त वर्ष में 6,500 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

 नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) की योजना वित्त वर्ष 2023-24 में शेयर बिक्री और अन्य माध्यमों से 6,500 करोड़ रुपये जुटाने की है। बीओआई ने शेयर बाजार को बताया कि 18 अप्रैल को उसके निदेशक मंडल की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। बैंक अपने कारोबार के विस्तार के लिए यह राशि जुटाना चाहता है। बीओआई ने बताया कि निदेशक मंडल पात्र संस्थागत नियोजन या राइट्स इश्यू या तरजीही निर्गम और/या बासेल-3 अनुपालन वाले अतिरिक्त टियर-1 (एटी-1) बॉन्ड (घरेलू और विदेशी मुद्रा) के रूप में 4,500 करोड़ रुपये की राशि जुटाना चाहता है। बैंक ने कहा कि शेष 2,000 करोड़ रुपये बासेल-3 अनुकूल टियर -2 बॉन्ड जारी कर जुटाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : पंचायती जमीन विवाद में सरपंच के पति पर हमला

Exit mobile version