Site icon Dainik Savera Times

निवेश चक्र को बढ़ावा देने के लिए बैंक और कॉरपोरेट साथ आएं : RBI Governor

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौजूदा समय में देश की अर्थव्यवस्था भू-राजनीतिक चुनौतियों और शुल्क अनिश्चितताओं से गुजर रही है। ऐसे में बैंकों और कॉरपोरेट जगत को मिलकर निवेश चक्र को गति देनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरबीआई का ध्यान अब भी वृद्धि और वित्तीय स्थिरता दोनों पर केंद्रित है। वार्षिक बैक कार्यक्रम को संबोधित करते गवर्नर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत और अमरीका के बीच जारी व्यापार वार्ता से शुल्क का असर ‘न्यूनतम’ होगा।

हाल ही में अमरीका ने भारतीय वस्तुओं पर 50} शुल्क लगाने की घोषणा की है, जिसका असर कपड़ा और झींगा निर्यात पर पड़ सकता है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सीएस शैट्टी ने कहा कि कंपनियों की ओर से ऋण मांग कम हो रही है क्योंकि वे पूंजी बाजार और निजी ऋण का रुख कर रही हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि बैंकों को कम से कम शीर्ष कंपनियों के लिए अधिग्रहण वित्तपोषण की अनुमति दी जानी चाहिए। परामर्श कंपनी बीसीजी के रुचिन गोयल ने बताया कि कॉरपोरेट ऋण अब समग्र प्रणाली जोखिम का केवल 36} है, जबकि कुछ वर्ष पहले यह 60} था।

ये भी पढ़ें : Anti Corruption Bureau की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर  

Exit mobile version