Site icon Dainik Savera Times

Bank Holidays: दिसंबर के पहले हफ्ते 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

March Bank Holiday Alert

March Bank Holiday Alert

Bank Holidays December 2026: अगर आपको अगले सप्ताह बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो घर से निकलने से पहले दिसंबर 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग राज्यों में कुल तीन दिन बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहेगा। हालांकि, ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी।

1 दिसंबर को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

मंगलवार, 1 दिसंबर 2026 को राज्य स्थापना दिवस और इंडिजिनस फेथ डे के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इस दिन ईटानगर और कोहिमा में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इन राज्यों के ग्राहकों को बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी जाती है।

3 दिसंबर को गोवा में बैंक हॉलिडे

गुरुवार, 3 दिसंबर 2026 को गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व (Feast of St. Francis Xavier) मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य की बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा। हालांकि, अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रह सकते हैं।

6 दिसंबर को पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद

रविवार, 6 दिसंबर 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में सभी सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। इसमें SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक और अन्य बैंक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें…

छुट्टियों में भी जारी रहेंगी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए सामान्य लेन-देन किया जा सकेगा। इसके अलावा ATM से नकदी निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Exit mobile version