Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में बासमती की खेती का रकबा 16% बढ़ा:कृषि मंत्री गुरमीत सिंह

August 19, 2023

पंजाब में बासमती की खेती का रकबा 16% बढ़ा:कृषि मंत्री गुरमीत सिंह

चंडीगढ़: पंजाब में चालू खरीफ मौसम में बासमती की खेती के रकबे में कम से कम 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस लंबे दाने वाले चावल की बुवाई 1.35 लाख हेक्टेयर रकबे में किए जाने के साथ अमृतसर जिला शीर्ष स्थान पर है।

मंत्री ने कहा कि राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने अभियान शुरू किया है। अभियान को पंजाब में बासमती की खेती के क्षेत्र में कम से कम 16 प्रतिशत की वृद्धि के बाद बढ़ावा मिला है।

इस खरीफ सत्र के दौरान 14 अगस्त तक धान के कुल रकबे 31.88 लाख हेक्टेयर में से 5.74 लाख हेक्टेयर में बासमती की बुवाई हो चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘खरीफ सत्र 2022-23 के दौरान, धान का कुल रकबा 31.68 लाख हेक्टेयर था, जिसमें से बासमती चावल की खेती का रकबा 4.95 लाख हेक्टेयर था।

ये भी पढ़ें : अलवर में जज का हुआ अंतिम संस्कार, रोते हुए पिता ने दी मुखाअग्नि, पत्नी-बच्चे संस्कार में नहीं हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें