Site icon Dainik Savera Times

भारत में ‘Nine West’ के जूते, अन्य सामान बेचेगी Bata

नई दिल्ली : जूते बनाने वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया अपनी खुदरा दुकानों पर अमेरिका के लाइफस्टाइल ब्रांड ‘नाइन वेस्ट’ के जूते और अन्य सामान बेचेगी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने ऑथेंटिक ब्रांड्स ग्रुप के विश्व-प्रसिद्ध ब्रांड ‘नाइन वेस्ट’ के लिए उसके साथ लाइसेंसिंग और विनिर्माण करार को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने कहा, इस व्यवस्था के तहत बाटा इंडिया के पास पूरे भारत में अपनी दुकानों के माध्यम से नाइन वेस्ट के जूते और अन्य सामान के विनिर्माण, विपणन और वितरण का अधिकार होगा। नाइन वेस्ट ने 2018 में दिवाला कार्यवाही के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद ऑथेंटिक ब्रांड्स ग्रुप ने इसका अधिग्रहण कर लिया था।

इस समय बाटा इंडिया पावर, नॉर्थ स्टार, वीनब्रेनर, बाटा, बाटा रेड लेबल, बाटा 3डी, हश पपीज, नेचुरलाइजर और ब्रीज जैसे वैश्विक ब्रांड के उत्पादों की भारतीय बाजार में बिक्री करती है। बीते वित्त वर्ष 2022-23 में बाटा इंडिया की परिचालन आय 3,451.56 करोड़ रुपये रही थी।

 

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Exit mobile version