Site icon Dainik Savera Times

BCL Industries के निदेशक मंडल ने 201 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी

नई दिल्ली: बीसीएल इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल ने तरजीही आधार पर वारंट जारी कर 201 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बीसीएल इंडस्ट्रीज भारत समेत समूचे दक्षिण एशिया में एकीकृत डिस्टिलरी इथेनॉल संयंत्र वाली एकमात्र कंपनी है। बीसीएल इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ”निदेशक मंडल ने 360 रुपये प्रति वारंट के निर्गम मूल्य पर 10 रुपये के अंकित मूल्य के 55,83,334 पूर्ण-परिवर्तनीय वारंट जारी करने की मंजूरी दी है।

यह नकदी के तौर पर 201,00,00,240 रुपये बैठता है।” बयान के अनुसार, निदेशक मंडल ने ‘पूंजी जुटाने वाली समिति’ के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। यह समिति निर्णय लेने, बीसीएल द्वारा प्रस्तावित पूंजी जुटाने के संबंध में उत्पन्न होने वाले किसी भी मुद्दे को हल करने और आवश्यकतानुसार मध्यस्थों, विशेषज्ञों और अन्य पेशेवरों को नियुक्त करने के लिए प्रभारी होगी। कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा अनुमोदित प्रस्तावों पर शेयरधारकों की सहमति लेने के लिए नौ फरवरी को एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) होने वाली है।

Exit mobile version