Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

BEL का नौसैनिक उत्पादों की वैश्विक आपूर्ति के लिए GSL से करार

February 15, 2023

BEL का नौसैनिक उत्पादों की वैश्विक आपूर्ति के लिए GSL से करार

बेंगलुरु: क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने स्वचालित नौकाओं जैसे अत्याधुनिक नौसैनिक उत्पादों की वैश्विक आपूर्ति में समन्वय के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के साथ करार किया है। बेंगलुरु में चल रहे एयरशो ‘एयरो इंडिया 2023’ के दौरान बीईएल और जीएसएल के बीच इस आशय के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

बीईएल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस एमओयू पर उसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भानु प्रकाश श्रीवास्तव और जीएसएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत नौसेना के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंच पर आधारित रक्षा प्रणालियों एवं समाधानों की वैश्विक आपूर्ति की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

ये भी पढ़ें: फिर मिला धमकी भरा ईमेल, चंडीगढ़ में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, उड़ाएंगे निगम ऑफिस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें