अहमदाबाद: ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार, 21 मई को खुलेगा।
कंपनी की ओर से शनिवार को यहां जारी बयान में कहा है कि बेलराइज इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए पांच रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 85 से 90 रुपये का प्राइस बैंड निर्धारित किया है। कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफर बुधवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और शुक्रवार, 23 मई को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 166 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 166 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं।

