Site icon Dainik Savera Times

Belrise Industries की IPO से 2,150 करोड़ रुपये जुटाने की योजना 

Belrise Industries Plans

Belrise Industries Plans : स्वचालित कलपुर्जा विनिर्माता बेलराइज इंडस्ट्रीज ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 2,150 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष मंगलवार को दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, यह आईपीओ पूर्णत?

नए शेयरों का निर्गम है, जिसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है। कंपनी आईपीओ से पहले निर्गम के जरिये 430 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा किया जाता है, तो इस निर्गम का आकार छोटा हो जाएगा। दस्तावेजों के अनुसार, बेलराइज इंडस्ट्रीज 1,618 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करना चाहती है। जून 2024 तक कंपनी पर 2,463 करोड़ रुपये का कर्ज था।

Exit mobile version