Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगाल परिवहन विभाग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए दोपहिया वाहनों के इस्तेमाल पर लाएगा दिशा निर्देश 

September 19, 2023

बंगाल परिवहन विभाग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए दोपहिया वाहनों के इस्तेमाल पर लाएगा दिशा निर्देश 
कोलकाता: पश्चिम बंगाल परिवहन विभाग जल्द ही राज्य में व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए गैर-परिवहन दोपहिया वाहनों के बेहतर विनियमन तथा सुरक्षित संचालन के लिए विस्तृत दिशानिर्देश लाएगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के परिवहन सचिव सौमित्र मोहन की अध्यक्षता में ओला, उबर, रैपिडो, इनड्राइव जैसी विभिन्न कैब सेवाओं और अमेजन, फ्लिपकार्ट,बलिंकिट, जोमैटो तथा स्विगी जैसी आॅनलाइन डिलीवरी एजेंसियों के साथ एक बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई बैठक में यह फैसला किया गया कि व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अनाधिकृत रूप से गैर-परिवहन दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने वाले सभी व्यवसायों को प्रासंगिक मोटर वाहन अधिनियमों तथा नियमों के अनुरूप एक निरीक्षण तंत्र के तहत लाया जाना चाहिए।
इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इन वाहनों को परिवहन श्रेणी में लाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई दोपहिया वाहनों को वित्तपोषित करने वाले वित्तीय संस्थानों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने में परिवहन विभाग के हस्तक्षेप का अनुरोध किया।
वहीं परिवहन विभाग ने कहा कि दिशानिर्देश तैयार करते समय कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले युवा बेरोजगार युवाओं के हितों को ध्यान में रखा जाएगा।परिवहन सचिव ने बैठक में शामिल लोगों से प्रस्तावित दिशानिर्देशों को तैयार करने में किसी भी सुझाव सहित लिखित रूप में अपने विचार साझा करने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें