Site icon Dainik Savera Times

BharatPe, PhonePe ने ‘Pay’ पर लंबे समय से चल रहे सभी ट्रेडमार्क विवादों को निपटाया

 

नई दिल्ली : वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों… भारतपे ग्रुप और फोनपे समूह ने प्रत्यय ‘पे’ के साथ ट्रेडमार्क के उपयोग से संबंधित लंबे समय से चले आ रहे सभी कानूनी विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया है। दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।बयान के अनुसार, भारतपे और फोनपे पिछले 5 वर्षों के दौरान कई अदालतों में लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवादों में रही हैं।

यह समझौता सभी खुली न्यायिक कार्रवाई को समाप्त कर देगा। बयान में कहा गया कि भारतपे और फोनपे ने लंबे समय से चले आ रहे सभी ट्रेडमार्क विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया। बयान के अनुसार, अगले कदम के रूप में पार्टियों ने ट्रेडमार्क रजिस्ट्री में एक-दूसरे के खिलाफ सभी विरोधों को वापस लेने के लिए पहले ही कदम उठा लिया है, जिससे उन्हें अपने संबंधित ट्रेडमार्क के पंजीकरण के साथ बढ़ने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: भारत में मार्च के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 16% की बढ़त

Exit mobile version