Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारती एयरटेल इस साल सभी प्लान में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाएगी

February 28, 2023

भारती एयरटेल इस साल सभी प्लान में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाएगी

बार्सिलोना: भारती एयरटेल इस साल अपने सभी प्लान में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाने पर विचार कर रही है। दूरसंचार कंपनी के चेयरमैन सुनील •ाारती मित्तल ने यहां यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले महीने अपने न्यूनतम रिचार्ज या 28 दिन की मोबाइल फोन सेवा योजना के शुरुआती स्तर के प्लान की कीमत लगभग 57 प्रतिशत बढक़र 155 रुपये कर दी थी। यह बढ़ोतरी आठ र्सिकलों में की गई।

उन्होंने कहा कि दूरसंचार व्यवसाय में पूंजी पर प्रतिफल बहुत कम है और इस साल एक दर वृद्धि की उम्मीद है। उनसे पूछा गया था कि जब कंपनी के बही-खाते बेहतर स्थिति में हैं, तो ऐसे में दरों में बढोतरी की जरूरत कितनी है।मित्तल ने सोमवार को यहां मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में कहा, ‘‘यह (दर वृद्धि) सभी जगह होगी।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी ने बहुत अधिक पूंजी निवेश किया है। इससे बही-खाते मजबूत हो रहे हैं, लेकिन उद्योग में पूंजी पर प्रतिफल बहुत कम है।उन्होंने कहा, ‘‘इसे बदलने की जरूरत है। हम थोड़ी सी वृद्धि की बात कर रहे हैं, जो भारत में जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि यह इस साल होगा।’’ निम्न आयवर्ग पर मूल्य वृद्धि के प्रभा व के बारे में पूछने पर मित्तल ने कहा कि दूसरी चीजों पर खर्च में हुई वृद्धि के मुकाबले मोबाइल दरों में बढ़ोतरी काफी कम है।

ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2026 पर दुर्लभ योग: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की, धन और सफलता के द्वार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें