Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

भावनगर मंडल ने टिकट जांच से जुटाये 5.58 करोड़ रुपए

April 4, 2023

भावनगर मंडल ने टिकट जांच से जुटाये 5.58 करोड़ रुपए

भावनगर : पश्चिम रेलवे में गुजरात के भावनगर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान टिकट चेकिंग से 5.58 करोड़ रुपए जुटाए हैं। सीनियर डीसीएम माशूक अहमद के अनुसार भावनगर मंडल अपने यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने में निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही रेल राजस्व जुटाने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मंडल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान टिकट चेकिंग से 5.58 करोड़ रुपए का रेल राजस्व एकत्रित किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 के 3.21 करोड़ रुपए से 73.7 प्रतिशत अधिक है। मंडल ने मई-2022 में मात्र एक माह के दरमियान 1.08 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो अब तक का सर्वाधिक मासिक कमाई है। मार्च-2023 के महिने में भावनगर मंडल ने 42.37 लाख रुपए की कमाई की है।

मंडल रेल प्रबंधक मनोज गोयल के दिशा-निर्देशों के अनुसार पिछले वर्ष 2022-23 में भावनगर मंडल पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक माशूक अहमद एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक नीलादेवी झाला की निगरानी में कई बार विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बिना टिकट/अनुचित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सघन जांच की गई। प्रतिक्षा सूची ई-टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार प्लेटफार्म टिकट भी यात्रा के लिए अनुमति नहीं है। अत: प्रतीक्षा सूची ई-टिकट अथवा प्लेटफार्म टिकट लेकर यात्रा न करें। अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें: एक युग का लॉगआउट : बंगाल की राजनीति में नया लॉगिन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें