Site icon Dainik Savera Times

Elon Musk को बड़ा झटका, X के चक्कर में डूबा दिए इतने अरब डॉलर

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) ने काफी विवादों के बाद पिछले साल अक्टूबर के ट्विटर को खरीदा था। लेकिन इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट को खरीदना उनके लिए भारी पड़ रहा है।आपको बता दें कि, ट्विटर को खरीदने के बाद से पिछले एक साल में मस्क की नेटवर्थ और उनकी कंपनी टेस्ला के मार्केट कैप में 100 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

ऐसे में मस्क की नेटवर्थ में 19 अरब डॉलर की गिरावट आई है जबकि टेस्ला का 80 अरब डॉलर मार्केट कैप स्वाहा हो चुका है। कंपनी की कमान मस्क के हाथ में आने के बाद से इसकी सेल्स में 60 फीसदी गिरावट आई है। इतना ही नहीं ट्विटर की वैल्यू भी अब आधी रह गई है। मस्क ने इसे 44 अरब डॉलर में खरीदा था लेकिन अब इसकी वैल्यू 19 अरब डॉलर रह गई है।

साथ ही कंपनी को हर साल कर्ज के ब्याज के रूप में 1.2 अरब डॉलर चुकाने पड़ रहे हैं। मस्क का जोर एडवरटाइजिंग के बजाय पेड सब्सक्रिप्शन पर है। लेकिन अब तक मात्र एक परसेंट यूजर्स ने ही मंथली प्रीमियम सर्विस के लिए साइन किया है। इससे कंपनी को सालाना 12 करोड़ डॉलर की ही कमाई होगी।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहेगा शेयर बाजार,नहीं होगी कोई खरीद-बिक्री
Exit mobile version