
नई दिल्ली: कार खरीदने का अब सही समय है खासकर उन लोगों के लिए जो भारतीय सेना से जुड़े हैं। मारुति स्विफ्ट अब कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट (CSD) में टैक्स-फ्री उपलब्ध है, जिससे खरीदारों को ₹1.89 लाख तक की बचत का मौका मिल रहा है।
हाल ही में लागू हुई नई GST दरों के बाद एक्स-शोरूम कीमतों में कमी आई है। CSD पर अब सैनिकों से केवल 14% GST लिया जाता है, जबकि पहले यह दर 28% थी। इसका सीधा फायदा कारों की कीमतों पर पड़ा है। Cars24 की रिपोर्ट के अनुसार, मारुति स्विफ्ट की शुरुआती कीमत CSD पर ₹5.07 लाख है, जबकि एक्स-शोरूम कीमत ₹6.49 लाख है। वेरिएंट के अनुसार टैक्स में यह बचत ₹1.89 लाख तक हो सकती है।

CSD में कौन खरीद सकता है?
भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई सहित 34 CSD डिपो हैं, जिन्हें इंडियन आर्म्ड फोर्स संचालित करती है। CSD से कार खरीदने के लिए पात्र लोग हैं:
सेना के वर्तमान और रिटायर्ड जवान
मिलिट्री जवानों की विधवाएं
डिफेंस सिविलियन
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए आपके शहर में आज के लेटेस्ट रेट
मारुति स्विफ्ट के फीचर्स और माइलेज
मारुति स्विफ्ट S-CNG का माइलेज 32.85 km/kg है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे अधिक माइलेज देने वाली प्रीमियम हैचबैक बनाता है। नई स्विफ्ट का डिज़ाइन बोल्ड और स्पोर्टी है और यह Z-सीरीज़ डुअल VVT इंजन से लैस है, जो कम CO2 एमिशन के साथ 101.8 Nm का टॉर्क प्रदान करता है।
नई स्विफ्ट S-CNG तीन वेरिएंट में उपलब्ध है: V, V(O), और Z, और सभी में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट, वायरलेस चार्जर, स्प्लिट रियर सीट, 7-इंच स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम और सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। मारुति स्विफ्ट की यह नई S-CNG हुंडई ग्रैंड i10 निओस, टाटा टियागो, मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और टाटा पंच जैसी प्रीमियम और कॉम्पैक्ट हैचबैक से सीधे मुकाबला करती है।