Site icon Dainik Savera Times

Flipkart की ‘The Big Billion Day Sale’ को लेकर सामने आयी बड़ी बात, इन शहरों से मिले सबसे ज्यादा ऑर्डर्स

 

नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट की ‘द बिग बिलियन डे सेल’ के पहले दिन गैर-महानगरों का दबदबा रहा। पहले दिन की सेल में 60 प्रतिशत ऑर्डर गैर-महानगरों या छोटे शहरों से आए। सबसे अधिक ऑर्डर मोबाइल फोन, उपकरणों और जीवनशैली उत्पादों के लिए थे। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फ्लिपकार्ट ने बयान में कहा कि बाजार में लाइफस्टाइल उत्पाद विक्रेताओं ने त्योहार से पहले की अवधि की तुलना में दिए गए ऑर्डर की संख्या में 10 गुना वृद्धि देखी। इसके बाद फर्नीचर (8 गुना) और इलेक्ट्रॉनिक्स (7 गुना) का स्थान रहा। सात अक्टूबर के बिक्री के आंकड़ों का हवाला देते हुए बयान में कहा गया, ‘‘60 प्रतिशत से अधिक ऑर्डर पहली, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों से दिए गए थे।

’’सात अक्टूबर को शुरू हुई ‘सेल’ के पहले दिन कंपनी के पोर्टल पर 9.1 करोड़ लोग आए। फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा खरीदार बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद से आए। इसके बाद मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई और गुरुग्राम का स्थान रहा। बयान में कहा गया, ‘‘दिलचस्प बात यह है कि, हिसार, लखनऊ और पटना भी उन शीर्ष शहरों में शामिल थे, जहां त्योहारी खरीदारों द्वारा दिए गए ऑर्डर में वृद्धि देखी गई।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

Exit mobile version