Bihar DElEd CET 2026: अगर आप बिहार DElEd CET 2026 में हिस्सा लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (DElEd CET) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 24 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाना होगा।
योग्यता मानदंड
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 साल होनी चाहिए। इस बार कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें : सरबजीत कौर मामले में लाहौर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों से 2 हफ्ते में मांगी पूरी रिपोर्ट
आवेदन प्रक्रिया
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-होमपेज पर DElEd CET 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-नए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
-रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें।
-आवेदन पत्र जमा करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
-अंत में आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य, EWS, BC और EBC श्रेणी के उम्मीदवारों को 960 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 760 रुपये निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।
Video : Owaisi की हिजाब टिप्पणी पर Swami Rambhadracharya ने जताई आपत्ति
परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड
Bihar DElEd CET 2026 का आयोजन 19 जनवरी से 18 फरवरी, 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा कई शिफ्टों में होगी, जो उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करेगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट लेकर परीक्षा केंद्र में जाना अनिवार्य होगा। बिना वैध एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।