Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Renewable Energy Expo में बायोगैस क्षेत्र को 1,500 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद

October 1, 2023

Renewable Energy Expo में बायोगैस क्षेत्र को 1,500 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद

 

नई दिल्ली: उद्योग संगठन इंडियन बायोगैस एसोसिएशन (आईबीए) को रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो-2023 में 1,500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की उम्मीद है। तीन दिन का यह आयोजन मंगलवार से शुरू हो रहा है। आईबीए में बायोगैस संयंत्रों के परिचालक, विनिर्माता और योजनाकार शामिल हैं।

आईबीए ने बयान में कहा, ‘रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो- 2023 (आरईआई) 1,500 करोड़ रुपये का अवसर लेकर आएगा। पिछले साल की तुलना में भागीदारी 25 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। बयान के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडाणी सोलर जैसे प्रमुख भारतीय समूह आरईआई का हिस्सा होंगे।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और राष्ट्रीय जैव-ऊर्जा संस्थान बायोगैस मंडप का समर्थन कर रहे हैं। आरईआई का आयोजन चार से छह अक्टूबर, 2023 तक इंडिया एक्सपो सेंटर-ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। यह नवीकरणीय ऊर्जा पर केंद्रित सबसे बड़ी व्यापार प्रदर्शनी और कार्यक्रमों में से है।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य शुद्ध शून्य उत्सर्जन को लेकर भारत की प्रतिबद्धता को रफ्तार देना है। आईबीए के अध्यक्ष ए आर शुक्ला ने बयान में कहा, ‘‘पिछले साल आरईआई काफी सफल रहा था और कई पहल की घोषणा हुई थी। इस साल प्रदर्शनी में हमें निवेशकों से काफी पूछताछ मिलने की उम्मीद है।

हाल ही में घोषित वैश्विक बायोफ्यूल गठबंधन (जी20 बैठक के दौरान) और भारत में उपलब्ध अवसरों को देखते हुए प्रदर्शनी के दौरान काफी अंतरराष्ट्रीय रुचि देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में 25,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः NMC का खुलासा, ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों में घोस्ट फैकल्टी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें