Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bird Flu के कारण यूरोपीय संघ में अंडों की कीमतों में वृद्धि

March 14, 2025

Bird Flu के कारण यूरोपीय संघ में अंडों की कीमतों में वृद्धि

मॉस्को : यूरोपीय सांख्यिकी कार्यालय (यूरोस्टेट) के आंकड़ों के अनुसार, यूरोपीय संघ में चिकन अंडे के थोक मूल्य बढ़कर 268.5 यूरो (291 डॉलर) प्रति 100 किलोग्राम (220 पाउंड) हो गए हैं, जो बर्ड फ्लू के प्रसार के बीच अधिकतम है। चिकन और अंडों के मूल्य में पिछला उछाल मार्च 2023 में देखा गया था, जो यूरोपीय संघ में बर्ड फ्लू की बड़े पैमाने पर महामारी के दौरान 265.7 यूरो प्रति 100 किलोग्राम था।

वर्ष 2024 के अंत में, घरेलू पशुओं में बर्ड फ्लू महामारी की स्थिति फिर से खराब हो गई, जबकि 2025 की शुरुआत में यूरोपीय संघ के स्वास्थ्य नियामक ने इस वायरस से मानव संक्रमण के बढ़ते जोखिम की चेतावनी भी दी। नतीजतन पिछले चार हफ्तों से अंडे की कीमतें बढ़ रही हैं, कुल मिलाकर 11.2 प्रतिशत और साल भर में 17.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सबसे ज़्यादा वृद्धि पोलैंड में दर्ज

पिछले हफ़्ते ही कीमतों में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और तीन मार्च को यह 268.5 यूरो पर पहुंच गयी। यूरोपीय संघ में सबसे ज़्यादा कीमतें और सबसे ज़्यादा वृद्धि पोलैंड में दर्ज की गई, जहां 100 किलोग्राम अंडे की कीमत 309.9 यूरो थी, जो एक हफ़्ते पहले 281.1 यूरो थी। नीदरलैंड में कीमतें बढ़कर 293 यूरो (+6.2प्रतिशत) हो गईं, जबकि ऑस्ट्रिया में वे 278.7 यूरो (+2 प्रतिशत) पर पहुंच गईं।

यूरोपीय संघ ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां बर्ड फ़्लू के कारण अंडों की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। अमेरिका में अंडों की कीमतों में साल-दर-साल 58.8 प्रतिशत और महीने-दर-महीने 10.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें