नई दिल्ली: क्रिप्टो करेंसी निवेशकों के लिए एक बार फिर से खौफनाक दिन रहा। पिछले 24 घंटों में वैश्विक क्रिप्टो मार्केट में अचानक आई भारी गिरावट ने निवेशकों के पोर्टफोलियो को ध्वस्त कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ एक दिन में 17 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश बाजार से गायब हो गया।
बाजार कैप में तेज गिरावट
कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 9:30 बजे क्रिप्टो मार्केट की कुल मार्केट कैप 3.14 लाख करोड़ डॉलर थी। लेकिन शुक्रवार सुबह तक यह घटकर 2.95 लाख करोड़ डॉलर रह गई। यानी मात्र 24 घंटे में 6% से ज्यादा की गिरावट और निवेशकों को 0.19 लाख करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ।
बिटकॉइन: ताश के पत्तों की तरह ढह गया
क्रिप्टो मार्केट का सबसे बड़ा नाम बिटकॉइन भी इस गिरावट से अछूता नहीं रहा। बीते 24 घंटों में बिटकॉइन लगभग 7% टूटकर 85,750 डॉलर पर आ गया। अकेले पिछले सप्ताह में यह 13% से अधिक लुढ़क चुका है। एथेरियम, रिपल, सोलाना और कार्डानो भी प्रभावित अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी भी भारी दबाव में हैं।
एथेरियम: 7.53% गिरकर 2,799 डॉलर
रिपल (XRP): 7% गिरकर 1.97 डॉलर
सोलाना: 7.28% गिरकर 132 डॉलर
कार्डानो: 7.87% गिरकर 0.42 डॉलर
कॉइनमार्केटकैप के अनुसार टॉप 100 क्रिप्टोकरेंसी में से अधिकांश लाल निशान में हैं, जबकि कुछ टोकन्स ने 10-20% तक की गिरावट भी दर्ज की है।
क्रैश की वजहें
विश्लेषकों का मानना है कि इस अचानक गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं:
निवेशकों का जोखिम उठाने का रुझान कमजोर होना
सख्त वित्तीय परिस्थितियां और कैपिटल की कमी
बढ़ती ट्रेजरी यील्ड और ब्याज दरों में कटौती की देरी की आशंका
इन मैक्रोइकोनॉमिक फैक्टर्स ने हाई-वोलैटिलिटी एसेट्स को सबसे ज्यादा प्रभावित किया, जिसका सबसे बड़ा शिकार क्रिप्टो मार्केट बना।
ये भी पढ़ें: ईरान के ऑयल नेटवर्क पर अमेरिका ने लगाया बैन, भारतीय कारोबारी भी जद में आए
निवेशकों के लिए चेतावनी
विशेषज्ञों का कहना है कि क्रिप्टो बाजार जितना आकर्षक दिखता है, उतना ही जोखिम भरा भी है। निवेशकों को इस अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहना चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...