Dainik Savera Times

Black Box का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 60% बढक़र 51 करोड़ रुपये पर पहुंचे 

Black Box Net Profit Increased

Black Box Net Profit Increased : एस्सार समूह की आईटी शाखा ब्लैक बॉक्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 60 प्रतिशत बढक़र 51.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एक साल पहले इसी अवधि में 31.96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
Black Box Net Profit Increased
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान ब्लैक बॉक्स की आय 4.89 प्रतिशत घटकर 1,497.2 करोड़ रुपये रह गयी, जो वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 1,574.3 करोड़ रुपये थी।ब्लैक बॉक्स के पूर्णकालिक निदेशक संजीव वर्मा ने कहा कि कंपनी के लागत को कम करने के प्रयासों से बेहतर माíजन मिलेगा। उन्होंने बताया कि कंपनी ने 386 करोड़ रुपये का वित्तपोषण हासिल किया है।
Exit mobile version