Blinkit आर्डर मिलने के 10 मिनट में ही पहुंचाएगा नया iPhone
September 23, 2023
नई दिल्ली: उत्पादों की त्वरित आपूर्ति करने वाला ई-कॉमर्स मंच ब्लिंकिट आईफोन 15 एवं आईफोन 15 प्लस का आर्डर मिलने के 10 मिनट के अंदर ही उसे ग्राहक तक पहुंचा देगा। मंच ने इसके लिए एप्पल प्रीमियम रीसेलर यूनिकॉर्न के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने कहा कि यह सुविधा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)-दिल्ली, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में दी जाएगी।
ब्लिंकिट के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अलंिबदर ढींढसा ने बयान में कहा, ह्लहम आईफोन 15 की कुछ ही मिनटों में आपूर्ति करने के लिए यूनिकॉर्न एपीआर के साथ साझेदारी कर रोमांचित हैं। हमें यकीन है कि इससे हमारे ग्राहकों को बेहद खुशी होगी, जो बहुप्रतीक्षित उत्पादों को फौरन ही अपने दरवाजे पर पहुंचाने की सुविधा की सराहना करेंगे।
ढींढसा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ब्लिंकिट 10 मिनट के भीतर ही ग्राहकों तक आईफोन पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा, ह्लएप्पल आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस अब दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु मेंब्लिंकिट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
एप्पल ने शुक्रवार से एप्पल आईफोन के इन नए मॉडलों की बिक्री शुरू कर दी। इनकी कीमत 79,900 रुपये से 1,99,900 रुपये तक है। ब्लिंकिट ने पिछले साल भी एप्पल आईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो के लिए यूनिकॉर्न एपीआर के साथ साझेदारी की थी।