Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

BLS इंटरनेशनल करेगी 3.1 करोड़ डॉलर में सिटिजनशिप इन्वेस्ट का अधिग्रहण

September 14, 2024

BLS इंटरनेशनल करेगी 3.1 करोड़ डॉलर में सिटिजनशिप इन्वेस्ट का अधिग्रहण

नयी दिल्ली: सरकारों और आम लोगों को वीजा सुविधाओं सहित विभिन्न तरह की सेवायें प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड (बीएलएस) ने दुबई की कंपनी सिटिजनशिप इन्वेस्ट (सीआई) का 3.10 करोड़ डॉलर अर्थात 260 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि शत प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक महत्वपूर्ण करार पर हस्ताक्षर किए गये हैं। सीआई दुबई स्थित एक एडवाइजरी कंपनी है, जो 15 से अधिक देशों में निवास और नागरिकता प्राप्त करने के लिए फास्ट-ट्रैक निवेश कार्यक्रमों में विशेषज्ञता रखती है। उसने कहा कि यह सौदा 3.1 करोड़ डॉलर (260 करोड़ रुपये) में किया गया है, जिसे कंपनी के आंतरिक स्रोतों से वित्त पोषित किया जाएगा। यह सौदा आवश्यक अनुमोदन के बाद 31 अक्टूबर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें