Site icon Dainik Savera Times

ब्लू स्टार ने लॉन्च की रूम एयर कंडीशनर के प्रीमियम मॉडलों की नयी रेंज

अहमदाबाद: ब्लू स्टार लिमिटेड ने सोमवार को रूम एयर कंडीशनर के 100 से अधिक प्रीमियम मॉडलों की नयी रेंज लॉन्च की है।

ब्लू स्टार लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी त्यागराजन ने इस अवसर पर कहा, ‘‘ रूम एसी का बाजार अपने ऐतिहासिक मोड़ पर है और अगले कुछ साल में तेजी से विकास करने के लिये तैयार है। उद्योग का अनुमान है कि 2030 तक बाजार बढ़कर दोगुने से भी अधिक हो जायेगा। अस्सी साल से अधिक की एसी विशेषज्ञता और बाजार में अच्छी तरह से स्थापित होने के कारण यह हमारे लिये एक बड़ा अवसर दर्शाता है। ब्लू स्टार ने बढ़ती मांग का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने के लिये दक्षताओं और क्षमताओं को बढ़ाने के लिये अनुसंधान एवं विकास, विनिर्माण के साथ-साथ आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण निवेश करना जारी रखा है।

त्यागराजन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आगामी गर्मी का मौसम अच्छा रहेगा और रूम एयर कंडीशनर की मांग भी मजबूत रहने की उम्मीद है। हमें विश्वास है कि रूम एसी की पेशकशों के साथ, सभी उपभोक्ता वर्गों और मूल्य दायरे को ध्यान में रखते हुए, हम बाजार के मुकाबले में तेजी से आगे बढ़ेंगे। कंपनी ने गर्मी के मौसम के लिए रूम एसी की अपनी नयी व्यापक रेंज का आज अनावरण किया, जिसमें ‘बेस्ट-इन-क्लास किफायती’ रेंज और ‘फ्लैगशिप प्रीमियम’ रेंज शामिल हैं। कपनी की कंपनी ने कुल मिलाकर, हर उपभोक्ता वर्ग की ज़रूरत को पूरा करने के लिए इन्वर्टर, फिक्स्ड स्पीड और विंडो एसी के स्पेक्ट्रम और विभिन्न मूल्य वाले 100 से अधिक मॉडल लॉन्च किये।

उन्होंने कहा कि उच्च प्रयोज्य आय वाले मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के कारण रूम एसी के बाजार में महत्वपूर्ण मांग देखी जा रही है और यह श्रेणी विलासिता से अधिक एक आवश्यकता बन गई है। खासकर टियर 2, 3 और 4 बाजारों के साथ-साथ रिप्लेसमेंट बाजार में भी कंपनी को पहली बार खरीदारों से मांग का सामना करना पड़ रहा है। ब्लू स्टार ने इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये अपने विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास और नवोन्मेष क्षमताओं का लाभ उठाते हुये नये, विशिष्ट और सर्वोत्तम श्रेणी के एसी पेश करने के लिये कई उत्पाद लॉन्च किये हैं।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता

Exit mobile version