Site icon Dainik Savera Times

जीजी इंजीनियरिंग के निदेशक मंडल ने दी 99 करोड़ रुपये का कोष जुटाने की मंजूरी

नयी दिल्ली: जीजी इंजीनियंरिग लिमिटेड (जीजीईएल) के निदेशक मंडल ने परिवर्तनीय वारंट के आवंटन के जरिए 99 करोड़ रुपये तक का कोष जुटाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, निदेशक मंडल ने एक बैठक में धन जुटाने के लिए मंजूरी दे दी थी। हालांकि इसके लिए शेयरधारकों की अनुमति और अन्य वैधानिक मंजूरी लेना आवश्यक है।

वहीं निदेशक मंडल ने अंशू जैन को कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल दो सितंबर 2023 से एक सितंबर 2028 तक पांच साल का होगा। वीरेंद्र शर्मा कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया गया है। वह भी दो सितंबर 2023 से कार्यभार संभालेंगे।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

Exit mobile version